घुटने की एक्सरसाइज कैसे होती है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 09:36


इन 5 एक्सरसाइज़ेस से करें घुटनों के दर्द को दूर :-

एड़ियां उठाना-
सहारे के लिए एक कुर्सी के पीछे सीधा खड़े रहें। अपनी एड़ी को जमीन से उठाएं और दोनों पैरों के पंजे ऊपर उठायें। 3 सेकंड के लिए रुकें। दोनों एड़ी को धीरे-धीरे जमीन पर टिकाएं। 10 पुनरावृत्ति के दो सेट करें। कुर्सी पर बैठकर भी यही व्यायाम करें।

सीटेड हिप मार्च-
अपने हिप्स व जांघ की पसलियों को टाईट करें। यह आप को कसरत करते समय होने वाली गतिविधियों में मदद करेगी। सबसे पहले एक कुर्सी पर बैठ जाएं। अपने बाएं पैर को पीछे की ओर ले जाएं। परंतु अपने पंजो को जमीन पर ही रखें। अपने दाएं पैर को जमीन से ऊपर उठाएं व अपने घुटने को मोड़ें रखें। ऐसा 3 सेकंड्स के लिए होल्ड करें। इसके बाद पैर को जमीन पर लाएं और दूसरे पैर के साथ भी ऐसा ही करें।

क्वाड सेट-
इसमें आप को पैर ऊपर नहीं उठाना होगा बल्कि अपनी जांघ की पसलियों को टाईट करें। ऐसा आप जमीन पर लेट कर करें। एक बार में 5 सेकंड तक एक पैर को टाईट रखें फिर ऐसा ही दूसरे पैर के साथ भी करें। 10 बार दोहराव वाले 2 सेट को रोजाना नियमित रूप से करें।

स्ट्रेट लेग रेज़-
इसे करने से पहले जमीन पर लेट जाएं और अपने ऊपरी शरीर को अपनी कोहनियों द्वारा सहारा दें। अपने बाएं घुटने को मोड़ें व पैर को जमीन पर रखें। दाएं पैर को सीधा रखें। अपने पंजे को ऊपर की ओर पॉइंट करें। अपनी जांघ की पसलियों को टाईट करें और अपने दाईं पैर को ऊपर की ओर उठाएं। 3 सेकंड के बाद इसे नीचे की ओर लाएं और दूसरे पैर को ऊपर की ओर उठाएं।

हेमस्ट्रिंग स्ट्रेच-
स्ट्रेचिंग आप के लचीलेपन के लिए एक बहुत ही अच्छी कसरत है। यह आप अपने जोड़ों को या शरीर के बाकी हिस्सों को कितनी दूर तक ले जा सकते हैं उस रेंज को इंप्रूव करती है और आप के दर्द व चोट आदि को भी ठीक करने में बहुत सहायक होती है। आप इसे करने के लिए पहले जमीन पर लेट जाएं और फिर अपने एक पैर को बेड शीट से लपेट लें और उसे ऊपर की ओर स्ट्रेच करें। ऐसा ही दूसरे लेग के साथ भी करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info